झारखंड टेंडर मामला: ईडी ने 8 नए आरोपियों के खिलाफ दायर की चौथी पूरक चार्जशीट

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड सरकार के ग्रामीण निर्माण विभाग में एक कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन मामले में  अपनी चौथी पूरक अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दायर की है। इस नई चार्जशीट के साथ मामले में कुल आरोपियों की संख्या 22 हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह शिकायत 22 अक्टूबर को रांची की विशेष … Read more

की-मैन की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, रेलवे ने कर्मचारी दिलीप कुमार को किया सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजे गए दिलीप कुमार, डीआरएम ने ओढ़ाया शॉल और दिया प्रशस्ति पत्र संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता जितेंद्र सेन, साहिबगंज। मालदा रेल मंडल के एक सजग ट्रैक मेंटेनर (की-मैन) दिलीप कुमार की असाधारण सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा ने एक संभावित भीषण रेल दुर्घटना को टालकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली। इस महत्वपूर्ण भूमिका … Read more

छठ पर्व से पूर्व झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के दो किस्त एक साथ देने की घोषणा

रांची। झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले, जिन महिलाओं को योजना की 14वीं किस्त का भुगतान अब तक नहीं मिल पाया था, उन्हें इस माह 14वीं और 15वीं, दोनों किस्तों की राशि एक साथ प्राप्त … Read more

झारखंड में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में बड़ी वृद्धि, 9वीं-10वीं के लिए तीन गुना और 11वीं-12वीं के लिए दोगुनी होगी राशि

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में उल्लेखनीय वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मासिक छात्रवृत्ति 150 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये की जाएगी, जो तीन गुना वृद्धि है। वहीं, 11वीं और … Read more

राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में सात विकास योजनाओं का शिलान्यास

राजमहल । राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को सात विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण और पेवर्स ब्लॉक लगाने के कार्य शामिल हैं। विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ और नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन ने संयुक्त रूप से इन योजनाओं का शिलान्यास किया। श्री मारूफ ने कहा … Read more

#साहिबगंज: तालझारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता राजमहल । राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि तालझारी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 21 मोबाइल फोन, जिनमें 18 एंड्रॉयड और 3 आईफोन शामिल … Read more

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने प्रदर्शित की रचनात्मकता

रांची । भारत माता चौक स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए कई नवीन मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के प्रिंसिपल शादान आलम, निदेशक कुणाल कश्यप, सचिव अनुज हेंब्रम … Read more

#पाकुड़ नाबालिग से हथियार दिखाकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को साहिबगंज से किया गिरफ्तार

पाकुड़ । पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में एक नाबालिग लड़की के साथ हथियार दिखाकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी को साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में दी। एसडीपीओ ने बताया कि शिमलांग ओपी थाना क्षेत्र में घटना की सूचना … Read more

साहिबगंज के ग्रामीणों ने स्वयं बनाई दो किलोमीटर सड़क, प्रशासन से पक्की सड़क की मांग

साहिबगंज ।  जिले के बोरियो प्रखंड स्थित बड़ा रक्सो पंचायत के डिगरा पहाड़ क्षेत्र के निवासियों ने सड़क की लंबे समय से चली आ रही समस्या से निपटने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाया है। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर स्वयं ही जामकुंदर आरईओ रोड से डिगरा रामा टोला तक लगभग दो किलोमीटर लंबी कच्ची … Read more

झारखंड शराब घोटाला:एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सात लोग गिरफ्तार

रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ये सभी आरोपी विजन और मार्शल कंपनी के अधिकारी … Read more