झारखंड के दुमका में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, व्यवसायी के आवास पर छापा

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में मंगलवार सुबह से झारखंड सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम सुबह करीब 7:30 बजे से शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस आवास में नवीन पटवारी के साथ उनके … Read more

JSSC-CGL पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी विनय साह की गोरखपुर से गिरफ्तारी

रांची/गोरखपुर। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी विनय साह उर्फ हरिहर सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हनुमंत नगर … Read more

दिल्ली धमाके के घायलों से मिले पीएम मोदी, न्याय का दिया आश्वासन

नई दिल्ली, 12 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया और लाल किला क्षेत्र में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने घायलों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना के … Read more

#रांची : कारोबारी राधेश्याम साहू पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को लिया हिरासत में, जमीन विवाद को माना प्रमुख कारण

रांची । रांची के सीमेंट एवं सरिया व्यवसाई राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच में पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो बिल्डर और जमीन कारोबारी भी शामिल हैं। पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मामले में पीड़ित के बेटे सज्जन कुमार … Read more

रांची में एसीबी ने सिटी डीएसपी के रीडर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रांची । झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को रांची में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी डीएसपी कार्यालय के एक रीडर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, एसीबी को रीडर द्वारा किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करने की शिकायत मिलने के बाद एक ट्रैप ऑपरेशन चलाया गया। … Read more

झारखंड शराब घोटाला:एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सात लोग गिरफ्तार

रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ये सभी आरोपी विजन और मार्शल कंपनी के अधिकारी … Read more