111 मोबाइल बरामदगी मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल चोरी के दूसरे मामले में भी छापेमारी, नन-बेलेबल वारंटी की तलाश में पहुंची यूपी पुलिस

तीनपहाड़। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में 111 मोबाइल बरामदगी मामले के फरार आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में इश्तेहार चस्पां व मुनादी की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, बाबूपुर निवासी सरवन महतो उर्फ मोकामा, पुत्र अशोक महतो, मामले में वांछित है और कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था। थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी के एएसआई रामकेवल यादव व हेड कांस्टेबल नहरकांत यादव स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव पहुंचे। एएसआई रामकेवल यादव ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर बीएनएसएस की धारा 84 के तहत डुगडुगी बजवाकर उद्घोषणा की गई। आरोपी के घर पर ताला बंद मिला। आसपास के लोगों को सूचना देने को कहा गया। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम वाराणसी लौट गई।

मोबाइल चोरी के दूसरे मामले में भी छापेमारी, नन-बेलेबल वारंटी की तलाश में पहुंची यूपी पुलिस

तीनपहाड़। मोबाइल चोरी के दूसरे मामले में भी यूपी पुलिस ने तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में भी छापेमारी की। बताया जाता है कि कैंट थाना, वाराणसी में दर्ज मामले के नन-बेलेबल वारंटी रिंकू रविदास की तलाश में पुलिस उसके आवास पर पहुंची थी।
केंट थाना के एएसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रिंकू रविदास के विरुद्ध मोबाइल चोरी का मामला दर्ज है। वारंटी की तामील हेतु उसके घर पर दबिश दी गई, किंतु आरोपी नहीं मिला। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस टीम खाली हाथ वापस लौट गई।

Leave a Comment

और पढ़ें