#लातेहार: एकलव्य स्कूल में ‘झाड़-फूंक’ के आरोप में तीन छात्राओं को किया बाहर, बाल संरक्षण इकाई ने की जांच

लातेहार, 17 नवंबर 2025: बरवाडीह प्रखंड के मंगरा रोड स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा की तीन छात्राओं को कथित तौर पर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में स्कूल से बाहर कर दिया गया। इस मामले में बाल संरक्षण इकाई ने जांच शुरू की है। स्कूल प्रबंधन के आरोप … Read more

#लातेहार: मां-बेटी की कुएं से बरामद लाश, आत्महत्या का शक

लातेहार, 12 नवंबर। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बेलवाडीह गांव में एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की लाश रविवार को एक कुएं से बरामद हुई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुखमणि देवी और उसकी पुत्री दिव्या कुमारी के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सुखमणि का अपने … Read more

लोहरदगा में धर्म परिवर्तन को लेकर तनाव, ग्रामीणों ने परिवार के सदस्य को दी सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी

लोहरदगा । लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के दोबा बरटोली गांव में धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर तनाव पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने एक बैठक में सुनील उरांव नामक व्यक्ति को उनके धर्म परिवर्तन के प्रयासों के कारण सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी है। मामला तब सामने आया जब वार्ड सदस्य की … Read more

लोहरदगा में फुटबॉल का महाकुंभ, ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ का आज से आगाज

लोहरदगा, 03 नवंबर। झारखंड के लोहरदगा जिले में फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल टूर्नामेंट के अनुरूप आयोजित की जा रही ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ की शुरुआत आज यानी 3 नवंबर से ऐतिहासिक नदिया ग्राउंड में होगी। यह टूर्नामेंट जिला फुटबॉल संघ के … Read more

लोहरदगा पुलिस ने 40 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, कंटेनर के चालक व खलासी गिरफ्तार

लोहरदगा। जिले के कुड़ू थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये मूल्य की 413 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस मामले में कंटेनर के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई बिहार की मद्य निषेध इकाई, पटना से मिली … Read more

पेशरार हत्याकांड पर झालसा ने लिया संज्ञान, पीड़ित परिवार को 20,000 रुपये की तत्काल सहायता

लोहरदगा। जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बर टोली गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले पर झारखंड लीगल सर्विसेज अथॉरिटी झालसा ने स्वत: संज्ञान लिया है। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने इस संबंध में राज्य … Read more

लोहरदगा: डायन-बिसाही के आरोप में तीन लोगों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बर टोली गांव में डायन-बिसाही के आरोप में एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई। पीड़ितों में 47 वर्षीय लक्षण नगेसिया, उनकी 45 वर्षीय पत्नी बीफनी नगेसिया और उनके 9 वर्षीय पुत्र रामविलास नगेसिया शामिल हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात … Read more

लोहरदगा की दीक्षा कुमारी को राष्ट्रपति से मिला NSS का सर्वोच्च सम्मान

लोहरदगा।  लोहरदगा जिले की बेटी दीक्षा कुमारी को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सर्वोच्च सम्मान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें समाजसेवा और जागरूकता अभियानों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। दीक्षा कुमारी रांची विमेंस कॉलेज में एमए फाइनल वर्ष की छात्रा हैं और लोहरदगा जिले के … Read more

लोहरदगा की प्रभा देवी को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

कांग्रेस नेत्री ब्यूटी मंडल की पहल पर उपायुक्त ने दिया त्वरित आदेश लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड स्थित ग्राम ओपा की निवासी प्रभा देवी को अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए कांग्रेस नेत्री एवं सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ब्यूटी मंडल द्वारा उठाए गए … Read more