संथाल हूल एक्सप्रेस सेंट्रल डैक्स
पाकुड़ में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में आरंभ हुई। प्रशासन की ओर से बनाए गए दो काउंटिंग हॉल में निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत मतगणना प्रक्रिया संचालित की जा रही है। केंद्र पर प्रवेश से लेकर गणना टेबल तक सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर और काउंटिंग असिस्टेंट की नियुक्ति की गई है। मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से की गई है, जिसके उपरांत ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड में रखा गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
प्रशासन ने भरोसा जताया है कि मतदान की तरह मतगणना भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी और परिणाम निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घोषित किए जाएंगे। खबर अपडेट लगातार जारी है……








