बांसबीटा गांव के समीप मुख्य सड़क पर हुई घटना, कुछ यात्रियों को हल्की चोट
बोआरीजोर। थाना क्षेत्र के बांसबीटा गांव के समीप गुरुवार सुबह मुख्य सड़क पर दो बसों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बस बरहरवा से गोड्डा की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस रांची से बोरियो की दिशा में आ रही थी। इसी दौरान मुख्य सड़क पर दोनों बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में सहयोग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार स्थानीय डॉक्टरों की मदद से कराया गया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बस चालकों व यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। खबर अपडेट जारी है।








