नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर : जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के बारहवां दिन नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देवीपुर हाट, एम्स एवं रजपुरा झुमराबाद के भीर-भार वाले स्थान में सड़क सुरक्षा आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को सड़क दुर्घटना के … Read more

सेवानिवृत्त शिक्षक शांति प्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क देवघर। देवघर जिला के पालोजीरी प्रखंड अंतर्गत भुरकुंडी पंचायत के अजनारी गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव के पिता, सेवानिवृत्त शिक्षक शांति प्रसाद यादव (उम्र 96 वर्ष) का शनिवार संध्या लगभग 5:30 बजे अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की … Read more

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मोहनपुर में इंटक द्वारा कंबल वितरण
संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

देवघर,
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मोहनपुर प्रखंड में इंटक द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहनपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर की अध्यक्षता में चकरमा पंचायत के बुतरुवाडीह गांव (वार्ड संख्या 12) में ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी, मोहनपुर प्रखंड इंटक अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर तथा देवघर जिला इंटक महासचिव पूजा देवी उपस्थित रहीं। सोनिया गांधी के दीर्घायु होने और उनके नेतृत्व में कांग्रेस के मजबूत होने की कामना भी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सदस्यों द्वारा लड्डू वितरण से हुई।

इस अवसर पर उर्मिला देवी, पागो राउत, पूजा देवी, मोनी देवी, दुलारी देवी, जलेश्वरी देवी, कविता देवी, रेखा देवी, अंजू देवी, पुनीता देवी, मंजू देवी, लालू कापरी, पोखन महतो, पार्वती देवी, जलेश्वर तांती, शांति देवी, भुवनेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में तारणी महतो, प्रेम राउत, मोहम्मद यूनुस मियां, विजय दास, नरेश यादव, अजीत दास, गुडसन यादव, रंथा राउत, रामदेव राउत समेत अन्य ग्रामीण लाभान्वित हुए।

प्रदेश सचिव अजय कुमार ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सोनिया गांधी का मार्गदर्शन कांग्रेस संगठन को मजबूती देता रहा है और आगे भी प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर ने दिया।

ईंट का जवाब पत्थर से देना हम भी जानते हैं : आजसू

जिले में अपने संगठनात्मक विस्तार और जनाधार को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध संवाददाता देवघर : आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इक्का-दुक्का पत्ते गिर जाने से पेड़ नहीं गिर जाता, आजसू पार्टी बरगद का पेड़ है। उन्होंने कहा कि देवघर जिले में आजसू पार्टी … Read more

जन-मन भवन योजना के निर्माण में लापरवाही

योजना से संबंधित निर्माण में 10 इंच की जगह केवल 8 इंच DPC मानक से छेड़छाड़ पर जांच व कठोर कार्रवाई की उठी मांग संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर : जिले के पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र से कांकी पंचायत मसानजोर गांव में निर्माणाधीन जन-मन भवन एमपीसी को लेकर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। सरकारी मानक … Read more

हेमंत सरकार के छह वर्ष के कार्यकाल पर आजसू ने उठाया सवाल

छह वर्ष के शासन में युवाओं को केवल प्रतीक्षा, लटकन और बहाने मिले :आदर्श लक्ष्य देवघर : आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने देवघर प्रखंड एवं मोहनपुर प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के साथ हुई एक बैठक के दौरान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के छह वर्षीय कार्यकाल पर गम्भीर प्रश्न उठाते … Read more

मदरसा शिक्षा समाज का मार्गदर्शन करने वाली धरोहर : हफीजुल हसन

इसकी व्यवस्था को दुरुस्त करना करना सरकार की प्रतिबद्धता संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर : मधुपुर हाजी गली स्थित मदरसा इस्लामिया में सुबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने प्रबंधन समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की यह बैठक न केवल औपचारिक रही, बल्कि मदरसा की शिक्षा व्यवस्था पठन-पाठन … Read more

धनबाद की बंद खदान में लगी आग, ग्रामीणों में दहशत

धनबाद। भारतीय कोयला कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के एरिया-4 स्थित लकड़का 8 नंबर की बंद खदान में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना से निकले भयानक धुएं और लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इस खदान क्षेत्र से गर्मी और हल्का धुआं … Read more

देवघर में दिनदहाड़े फायरिंग — सीमेंट लेने गए युवक पर हमला, चार अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी

संथाल हूल एक्सप्रेस | देवघर ब्यूरो रिपोर्ट देवघर (DEOGHAR): जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त दहशत फैल गई जब दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक युवक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।इस गोलीबारी में 25 वर्षीय विक्की यादव, जो झालर निवासी पंचायत समिति सदस्य का पति है, गंभीर रूप … Read more

जिनकी राजनीतिक पैदाइश मेरे सामने हुई, उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेता : अश्विनी चौबे

सांसद निशिकांत दुबे पर कसा तंज संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर : देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अश्विनी चौबे ने एकादशी पर बाबा बैद्यनाथ का पूजन किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री राज पलिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। संथाल हुल एक्सप्रेस … Read more