सेवानिवृत्त शिक्षक शांति प्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क देवघर।

देवघर जिला के पालोजीरी प्रखंड अंतर्गत भुरकुंडी पंचायत के अजनारी गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव के पिता, सेवानिवृत्त शिक्षक शांति प्रसाद यादव (उम्र 96 वर्ष) का शनिवार संध्या लगभग 5:30 बजे अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्व. शांति प्रसाद यादव जरमुंडी प्रखंड के भौराबाद पंचायत के रिटायर शिक्षक थे और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पीछे चार पुत्र—विनोद यादव, एनोस यादव, सुरेंद्र यादव और प्रदीप यादव—सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

जामा प्रखंड क्षेत्र के ढोड़ली पंचायत अंतर्गत दुम्मा गांव में रहने वाले उनके नाती उदयकांत यादव एवं गुडडु यादव ने बताया कि नाना-नाती का रिश्ता उनके जीवन में स्नेह, सुरक्षा और आशीर्वाद से भरा रहा, जिसकी स्मृतियां सदैव उनके साथ रहेंगी।

इस दुखद घटना से संबंधित क्षेत्रों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें