ईंट का जवाब पत्थर से देना हम भी जानते हैं : आजसू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले में अपने संगठनात्मक विस्तार और जनाधार को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

संवाददाता

देवघर : आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इक्का-दुक्का पत्ते गिर जाने से पेड़ नहीं गिर जाता, आजसू पार्टी बरगद का पेड़ है। उन्होंने कहा कि देवघर जिले में आजसू पार्टी का मजबूत जनाधार है और पार्टी किसी की मोहताज नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आजसू पार्टी 2029 के चुनाव की तैयारी में पूर्ण सक्रियता के साथ जुटी हुई है। विशेष रूप से युवाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर पर ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने एनडीए गठबंधन के घटक दलों को आपसी तोड़फोड़ की राजनीति से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि ऐसी राजनीति से गठबंधन को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से देना हम भी जानते हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे, जहां उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सदस्यता ग्रहण कराई गई। इसी घटनाक्रम के बाद आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के चले जाने से संगठन कमजोर नहीं होता, बल्कि पार्टी और अधिक सशक्त संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। आजसू पार्टी देवघर जिले में अपने संगठनात्मक विस्तार और जनाधार को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें