साहिबगंज नगर परिषद: पहले परिणाम के संकेत, आधिकारिक घोषणा शेष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



वार्ड 7 में सुनीता सिंहा आगे, वार्ड 1 में विनीता देवी की बड़ी बढ़त

साहिबगंज नगर परिषद चुनाव की मतगणना के बीच शुरुआती परिणाम सामने आने लगे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी शेष है, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 में सुनीता सिंहा ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 216 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदन चौधरी को 180 वोट मिले। वहीं वार्ड नंबर 1 से विनीता देवी ने उल्लेखनीय बढ़त के साथ विजय हासिल की है। उन्हें कुल 891 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीना कुमारी को 607 मतों के अंतर से पराजित किया। (अन्य प्रत्याशियों के मतों का विवरण आधिकारिक पुष्टि के बाद स्पष्ट होगा।) नगर परिषद क्षेत्र में मतगणना जारी है और अन्य वार्डों के परिणाम भी क्रमशः सामने आ रहे हैं। प्रशासन की आधिकारिक घोषणा के बाद अंतिम परिणाम की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें