गोड्डा में नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी,कड़ी सुरक्षा के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया में शांतिपूर्ण ढंग से हो रही गिनती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



गोड्डा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया स्थित मतगणना केंद्र पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती जारी है। जिला प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लगातार मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। केंद्र परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही अधिकृत कर्मियों, पदाधिकारियों और अभ्यर्थियों के एजेंटों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। मतगणना हॉल में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक टेबल पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाहर निकालकर विधिवत गिनती शुरू की गई।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। मतगणना पूर्ण होने के बाद परिणामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें