इसकी व्यवस्था को दुरुस्त करना करना सरकार की प्रतिबद्धता
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : मधुपुर हाजी गली स्थित मदरसा इस्लामिया में सुबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने प्रबंधन समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की यह बैठक न केवल औपचारिक रही, बल्कि मदरसा की शिक्षा व्यवस्था पठन-पाठन स्तर और भवन मरम्मत से जुड़े कई मुद्दों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मदरसा शिक्षा सिर्फ क्लास रूम तक सीमित नहीं बल्कि समाज का मार्गदर्शन करने वाली धरोहर है। बैठक में पठन-पाठन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, भवन मरम्मत आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा व्यवस्थागत सुधार से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रिंस समद, सचिव मोहम्मद सरफराज, प्रधानाध्यापक हाजी कुतुबुर रहमान सहित कई सदस्य उपस्थित थे बैठक के अंत में मंत्री ने आश्वासन किया कि मदरसा इस्लामिया को मांडल संस्थान के रुप में विकसित करने के लिए विभाग हर संभव सहयोग करेगा।








