#जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर । शहर के कदमा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शास्त्री नगर मस्जिद के पीछे स्थित मैदान में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ब्लॉक नंबर-2 निवासी मोहम्मद तौकीर उर्फ गोरा के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तौकीर जब घर से एक पार्टी में जाने के लिए निकला था, तभी बाइक पर सवार 5-6 अज्ञात लोगों ने उस पर गोलीबारी कर दी।

मृतक के शरीर में आठ गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। साथ ही उसके सिर पर तेज धार वाले हथियार से हमला किए जाने के निशान भी मिले हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने हत्या का आरोप एग्रिको निवासी सलमान और मानगो के बिल्ली आफताब पर लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का संबंध पहले से ही आपराधिक मामलों से रहा है और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले की तहकीकात जारी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें