लोहरदगा में फुटबॉल का महाकुंभ, ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ का आज से आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोहरदगा, 03 नवंबर। झारखंड के लोहरदगा जिले में फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल टूर्नामेंट के अनुरूप आयोजित की जा रही ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ की शुरुआत आज यानी 3 नवंबर से ऐतिहासिक नदिया ग्राउंड में होगी।

यह टूर्नामेंट जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है और इसे जिले में फुटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजन समिति के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ भगत ने बताया कि इस लीग की सबसे खास बात यह है कि इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी स्थानीय प्रतिभाओं के साथ एक ही मैदान में उतरेंगे।

इस रोमांचक लीग में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लोहरदगा लायन, सेन्हा स्टॉलियंस, भंडरा बुल्स, कैरो काइनेटिक, टाउन टाइटंस, पेशरार पैंथर्स, किस्को किंग्स और कूडू नाइट्स शामिल हैं।

अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा, “लीग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें।”

पूरे जिले में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और खेल प्रेमी बेसब्री से टूर्नामेंट के शुरुआती मैच का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें