#बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज में लिया हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो जिले के चन्द्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पिता स्वर्गीय नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्व. नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने की सलाह दी।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर 2025 को स्व. नेमनारायण महतो का निधन हो गया था। वह पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पिता और पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर थे। उनके निधन से अलारगो क्षेत्र में गहरा शोक छाया हुआ था।

मुख्यमंत्री के इस समय पर पहुंचने और श्रद्धांजलि देने से स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय निवासी और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें