बोकारो: वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत; गैस की चपेट में आने की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित सियालजोड़ी थाना क्षेत्र में वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 में काम करने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

गैस की चपेट में आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों की मौत गैस की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों मजदूरों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। हादसे के बाद औद्योगिक इकाई में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

Leave a Comment

और पढ़ें