नक्सली संगठन के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन, पीएलएफआई प्रमुख दिनेश गोप समेत 19 पर नई चार्जशीट

रांची । प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएलएफआई के स्वयंभू प्रमुख दिनेश गोप और 19 अन्य व्यक्तियों व संस्थाओं के खिलाफ धनशोधन मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में गुरुवार को एक पूरक अभियोजन शिकायत सप्लीमेंटल चार्जशीट दायर की है। यह कार्रवाई झारखंड में नक्सली … Read more

साजिश या चोरी ! कल्यांचक स्टेशन पर ट्रैक से करीब 30 ओपेंटल क्लिप गायब, बड़ा हादसा टला — जांच में जुटी आरपीएफ

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, तीनपहाड़ मालदा रेल मंडल के कल्यांचक स्टेशन पर बुधवार की सुबह एक गंभीर मामला सामने आया है। स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर  पर पोल संख्या 198/38 के पास लगभग 30 से अधिक ओपेंटल क्लिप (पटरी को जोड़े रखने वाले  क्लैंप) गायब पाए गए। ये क्लिप रेल ट्रैक की … Read more

#रांची : पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची । रांची पुलिस ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 37.91 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 7.5 लाख रुपये आंका गया है। पुलिस को शनिवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा … Read more

#रांची : बिरयानी न मिलने पर ग्राहक ने रेस्तरां संचालक को मारी गोली, आरोपी फरार

रांची । राजधानी के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्तरां में शनिवार रात बिरयानी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने रेस्तरां संचालक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब रेस्तरां बंद होने का समय था, एक युवक वहाँ बिरयानी … Read more

#रांची : कारोबारी राधेश्याम साहू पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को लिया हिरासत में, जमीन विवाद को माना प्रमुख कारण

रांची । रांची के सीमेंट एवं सरिया व्यवसाई राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच में पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो बिल्डर और जमीन कारोबारी भी शामिल हैं। पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मामले में पीड़ित के बेटे सज्जन कुमार … Read more

#रांची : हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजमिस्त्री ने आत्महत्या की, संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला

रांची । रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम इलाके में एक राजमिस्त्री ने मंगलवार को आत्महत्य़ा कर ली। मृतक की पहचान मुकेंदर उरांव के रूप में हुई है, जिन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला तब गंभीर हो गया जब मृतक की पत्नी शांति उरांव ने पुलिस को बताया कि उनकी … Read more

झारखंड पुलिस ने अगस्त-सितंबर की कार्रवाई रिपोर्ट जारी की, नक्सलियों और साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा

रांची, संवाददाता। झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) डॉ. माइकलराज एस. ने अगस्त एवं सितंबर 2025 के दौरान राज्यभर में पुलिस द्वारा की गई प्रमुख कार्रवाइयों का विस्तृत ब्यौरा जारी किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन दो महीनों में पुलिस ने नक्सलवाद, साइबर अपराध, महिला एवं बाल … Read more

साहिबगंज के ग्रामीणों ने स्वयं बनाई दो किलोमीटर सड़क, प्रशासन से पक्की सड़क की मांग

साहिबगंज ।  जिले के बोरियो प्रखंड स्थित बड़ा रक्सो पंचायत के डिगरा पहाड़ क्षेत्र के निवासियों ने सड़क की लंबे समय से चली आ रही समस्या से निपटने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाया है। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर स्वयं ही जामकुंदर आरईओ रोड से डिगरा रामा टोला तक लगभग दो किलोमीटर लंबी कच्ची … Read more

झारखंड शराब घोटाला:एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सात लोग गिरफ्तार

रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ये सभी आरोपी विजन और मार्शल कंपनी के अधिकारी … Read more