झारखंड पुलिस ने अगस्त-सितंबर की कार्रवाई रिपोर्ट जारी की, नक्सलियों और साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा


रांची, संवाददाता। झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) डॉ. माइकलराज एस. ने अगस्त एवं सितंबर 2025 के दौरान राज्यभर में पुलिस द्वारा की गई प्रमुख कार्रवाइयों का विस्तृत ब्यौरा जारी किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन दो महीनों में पुलिस ने नक्सलवाद, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, अवैध खनन, शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता हासिल की है।


नक्सल विरोधी अभियान : 157 गिरफ्तार, 238 आत्मसमर्पण, 32 नक्सली मारे गए

पुलिस के अभियान के तहत राज्यभर में 157 नक्सलियों की गिरफ्तारी, 238 का आत्मसमर्पण और 32 उग्रवादी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।
कार्रवाई के दौरान 11,950 गोलियां, 18,884 डेटोनेटर, 394.5 किलोग्राम विस्फोटक और 39.53 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
इन अभियानों में गिरिडीह, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़ और गढ़वा जैसे जिलों में विशेष सफलता मिली।


साइबर अपराध पर सख्ती : 128 केस दर्ज, लाखों रुपये की बरामदगी

अगस्त-सितंबर 2025 में झारखंड पुलिस द्वारा 128 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए।
इनमें 105 अपराधियों को गिरफ्तार, 139 मोबाइल फोन, 166 सिम कार्ड, 60 एटीएम कार्ड और 11 लैपटॉप जब्त किए गए।
पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े ₹2,81,500 रुपये जब्त किए और NCRP पोर्टल पर दर्ज 4281 शिकायतों पर कार्रवाई की।


महिला और बाल अपराध : POCSO मामलों पर 60 दिन में निगरानी

बाल लैंगिक अपराधों की रोकथाम के लिए ITSSO प्रणाली के तहत 60 दिनों में 297 मामलों की समीक्षा की गई।
राज्यभर में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों की त्वरित जांच हेतु पुलिस ने विशेष सेल गठित किया है।


अवैध खनन व शराब तस्करी पर रोक : 47 करोड़ की शराब बरामद

अवैध खनन और शराब तस्करी पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने ₹47 करोड़ से अधिक की अवैध शराब बरामद की।
इसके अलावा 3.07 लाख रुपये नकद, 1 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना, 2 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।


अन्य अपराधों पर कार्रवाई

  • राज्यभर में अगस्त-सितंबर के दौरान 12,551 वारंटों का निष्पादन किया गया।
  • 4,186 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 413 वाहनों की जब्ती, और 1221 गोलियों की बरामदगी हुई।
  • 700 लीटर अवैध शराब, 358 किलोग्राम डोडा चूरा, और 180 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

पुलिस की प्रतिबद्धता

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. माइकलराज एस. ने कहा कि झारखंड पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा — “नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। नक्सलवाद और साइबर अपराध जैसे चुनौतियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस हर स्तर पर सजग है।”



Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment