नगर निकाय चुनाव में मतदान जारी, लोकतंत्र के पर्व में दिखा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



साहिबगंज।  नगर निकाय चुनाव के तहत जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मतदान, लोकतंत्र की शान की भावना के साथ नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति प्रत्येक नागरिक के मत में निहित होती है। समाज के समुचित विकास और क्षेत्र की प्रगति के लिए भयमुक्त एवं समझदारी के साथ मतदान करना आवश्यक है। यह अवसर नागरिकों को अपने समाज और आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य की दिशा तय करने का अधिकार देता है।

जिला मुख्यालय स्थित जिला कल्याण कार्यालय, साहिबगंज में बनाए गए मतदान केंद्र पर जिला प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के बीच बाईस नंबर वार्ड के तृतीय भाग के लिए मतदान  हो रहा है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

राजमहल के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कैलाश वर्मा ने अपनी अर्धांगिनी एवं बहन के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने नागरिकों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिला, पुरुष और युवा मतदाताओं की कतारें देखी गईं। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जागरूक मतदान से ही सुशासन और विकास की दिशा मजबूत होती है।

Leave a Comment

और पढ़ें