काजीगांव में करीब 13 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास, राजातालाब में घाट और ब्राह्मण टोली में बनेगी पीसीसी सड़क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह ने कहा- ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

तीनपहाड़। राजमहल प्रखंड अंतर्गत काजीगांव पंचायत में रविवार को करीब 13 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह ने राजातालाब में घाट निर्माण तथा ब्राह्मण टोली में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, राजातालाब में घाट का निर्माण कराया जाएगा, जबकि ब्राह्मण टोली में पीसीसी सड़क बनाई जाएगी । ब्राह्मण टोली में पीसीसी सड़क निर्माण की योजना जिला परिषद मद के 15वें वित्त आयोग से किया जा रहा है। योजना संख्या 06/2026-27 है तथा इसकी प्राक्कलित राशि 2 लाख 94 हजार 954 रुपये है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क, घाट सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण होने से ग्रामीणों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य समय पर पूरा होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें