दुमका लायंस क्लब को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार

संवाददाता

दुमका : मंगलवार को कोलकाता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लायन सम्मान समारोह में दुमका लायंस क्लब ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। क्लब को उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं नए सदस्यों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए. पी. सिंह के कर-कमलों से तीन महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किए गए। यह दुमका लायंस क्लब के इतिहास में पहली बार है जब उसे किसी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। जैसे ही दुमका लायंस क्लब का नाम पुकारा गया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और इस क्षण ने सभी सदस्यों को गौरवान्वित कर दिया। क्लब के अध्यक्ष लायन सतीश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। वहीं क्लब के सचिव लायन प्रदीप्त मुखर्जी ने इस उपलब्धि को सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, सामूहिक सहयोग और समाज सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का परिणाम बताया।

दुमका में ईडी के बाद अब एसीबी की धमक

व्यवसायी नवीन पटवारी के घर पड़ा छापा शराब घोटाले से जुड़े हो सकते हैं तार संवाददाता दुमका : उपराजधानी दुमका में ईडी के बाद अब एसीबी की टीम मंगलवार के सुबह 07:30 बजे प्रतिष्ठित व्यवसायी नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले … Read more

झारखंड के दुमका में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, व्यवसायी के आवास पर छापा

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में मंगलवार सुबह से झारखंड सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम सुबह करीब 7:30 बजे से शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस आवास में नवीन पटवारी के साथ उनके … Read more

झारखंड के दुमका में 14 वर्षीय नाबालिग को 80,000 रुपये में बेचने का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से मानव तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर 80,000 रुपये में बेचने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी: मामले का सार: · 6 दिसंबर को नाबालिग … Read more

बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है : उपायुक्त

बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा 100 दिवसीय अभियान को लेकर जागरूकता रथ व जागरूकता रैली रवाना संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा आज समाहरणालय परिसर से 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम और जागरूकता अभियान को लेकर जागरूकता रथ व जागरूकता रैली को हरी … Read more

स्कूल वैन पलटने से आधा दर्जन बच्चे हुए घायल

प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को भेजा गया घर संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बागडूबी गांव के पास सोमवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल के लगभग आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। सभी बच्चों को तुरंत फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया … Read more

दुमका स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

सभी यात्री सुरक्षित संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता दुमका : आसनसोल रेल मंडल के दुमका स्टेशन में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार 63081 रामपुरहाट–जसीडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन आज दोपहर करीब 2:10 बजे दुमका स्टेशन में प्रवेश करते समय अचानक दो डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि इस … Read more

दुमका में एक ही घर से मिली 4 लाशें, पति का शव खेत में और पत्नी-बच्चे का कमरे से बरामद

दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर के अंदर महिला और उसके दो छोटे बच्चों के शव मिले, जबकि पति का शव घर से कुछ … Read more

मैं झारखंड हूँ – 25 वसंतों के बाद भी अधूरे सपने, पर अब भी कायम है उम्मीद

रांची, 15 नवंबर 2025।  आज जब झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है, यह केवल एक उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि आत्मावलोकन का क्षण है। एक ऐसा राज्य जो जल, जंगल और जमीन की समृद्ध विरासत लेकर अस्तित्व में आया, आज भी अपनी पूरी क्षमता को पाने के संघर्ष में है। … Read more

#दुमका: नाबालिग युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या की आशंका

दुमका,। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती का क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार को जंगल से बरामद किया गया है। लड़की 27 अक्टूबर से लापता थी। पुलिस ने बताया कि तिनघरा टोला के पास जंगल से मिले शव का सिर एक पेड़ से लटका हुआ था जबकि धड़ अलग हिस्सों में … Read more