पढ़ाई के लिए कम पड़े पैसे तो बन गया चोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

दुमका : नगर थाना की पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित रसिकपुर के एक लॉज से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी के 20 मोबाइल, दर्जनों मोबाइल चार्जर और एक लैपटॉप बरामद किया गया, जिसकी कीमत चार लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस गिरफ्त में आए मोबाइल चोर का नाम विवेक कुमार साह है जो बिहार के बांका जिले के बाराहाट थाना के लबोरदार गांव का रहने वाला है। नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि पिछले पांच माह से शहर और ट्रेन से मोबाइल चोरी की सूचना मिल रही थी, शनिवार को एक ट्रेन यात्री ने सूचित किया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। जिसके बाद नंबर के आधार पर पड़ताल की तो पता चला कि मोबाइल का लोकेशन स्टेशन रोड स्थित रसिकपुर का है।सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार जब पड़ताल करते हुए उस स्थान पर पहुंचे तो मालिक से पता चला कि उनके लाज में विवेक नामक लड़का रहता है। टीम ने कमरे में दबिश दी तो कमरे से सारे मोबाइल और एक लैपटाप मिला। आरोपी विवेक ने बताया कि उसने तिलका मांझी भागलपुर से अर्थशास्त्र में आनर्स किया है। दुमका के एक लॉज में रहकर आइटीआई कर रहा है।वर्षों तक माता पिता ने विवेक और उसके भाई को घर से बाहर रखकर पढ़ाई के लिए रुपया दिया। लेकिन दोनों भाई में से किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली। विवेक हर हाल में सरकारी नौकरी करना चाहता था। पिता ने जब पढ़ाई का खर्च देने में असमर्थता जताई तो विवेक ने दुमका के बंदरजोरी स्थित एक आईटीआई में दाखिला ले लिया और रसिकपुर स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई करने लगा। विवेक ने बताया कि पैसों की तंगी की वजह से सावन माह से मोबाइल चोरी कर रहा है। विवेक ने बताया कि वह ज्यादातर भागलपुर जाने वाली ट्रेन के यात्रियों को निशाना बनाता था। मौका मिलने पर मोबाइल के साथ बैग भी चोरी कर लेता था। उसने बताया कि उसने अब तक मोबाइल के अलावे चार यात्रियों के बैग की चोरी की है। एक बैग में लैपटॉप जबकि एक अन्य बैग में नकद 30 हजार रुपया मिला था। उसका लक्ष्य सरकारी नौकरी प्राप्त करना था। उसका कोई गैंग नहीं है और न ही अभी तक चोरी के कोई मोबाइल ही बेचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें