छठ पर्व पर गोमती नदी में स्वच्छता अभियान, समाजसेवी पियूष चौधरी के निर्देश पर युवाओं ने की पहल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गोला। छठ पूजा के पावन अवसर पर गोला प्रखंड अंतर्गत गोमती नदी तट पर रविवार को समाजसेवी पियूष चौधरी के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने नदी तट की साफ-सफाई कर छठ घाट को आकर्षक और स्वच्छ रूप प्रदान किया।

स्वच्छता अभियान का नेतृत्व युवा आजसू प्रखंड संयोजक विशु रजवार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “छठ पूजा प्रकृति, जल और सूर्य की उपासना का पर्व है। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अपने नदी तटों को स्वच्छ और पवित्र रखें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह धरोहर बनी रहे।”

कार्यक्रम में कमिटी अध्यक्ष चिकू लाल, आजसू नेता बजरंग रवानी, युवा नेता सोनू महतो, उमेश सोनी, प्रीत नायक, गुणु रजवार, भानू रजवार, विकास रवानी, नवीन नायक और निसू कुमार सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

समाजसेवी पियूष चौधरी ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “छठ महापर्व की पवित्रता तभी बनी रह सकती है जब हम अपने आसपास स्वच्छता को प्राथमिकता दें। यह सिर्फ पर्व की तैयारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।”

स्वच्छता अभियान के बाद घाट पर पूजा-अर्चना की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सूर्य उपासना कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें