लोक सेवा समिति ने दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक में महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए ठोस कदम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

। नई दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट परिसर में लोक सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा देने के लिए ठोस निर्णय लिए गए। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट अतीक़ुर्रहमान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में “ऑल इंडिया वुमन एम्पावरमेंट सेल्स” के गठन का ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसका लक्ष्य राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर महिलाओं के उत्थान के लिए व्यावहारिक कार्य करना है। लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने इस अवसर पर कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कार्य नहीं होने के कारण महिलाओं का सर्वांगीण विकास अब तक पूरी तरह संभव नहीं हो पाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं की प्रगति के लिए पुरुषों को भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना होगा।

बैठक में युवाओं में बढ़ते नशे और हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, संगठन से नए जुड़े सदस्यों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट अतीकुर रहमान ने लोक सेवा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस बैठक के माध्यम से संगठन ने महिलाओं को कानूनी और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें