झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बिहार चुनाव में ऑब्जर्बर नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राँची झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्बर (प्रेक्षक) नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने इस आशय का एक आधिकारिक पत्र जारी कर यह घोषणा की है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुने जाने पर मंत्री शिल्पी तिर्की ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और डॉ. विक्रांत भूरिया का आभार जताया। उन्होंने इस नियुक्ति को अपने लिए सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि पार्टी ने उनमें जो विश्वास दिखाया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बिहार के आदिवासी समाज का हर एक वोट महागठबंधन के पक्ष में पड़े। मंत्री तिर्की ने अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह इस चुनावी समर में इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार बदलाव की लहर है और कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जो जनता के सवालों और संघर्षों को प्रमुखता से उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें