झारखंड के कई जिलों में अगले पांच दिन तक रहेगी बारिश, रांची में भी नजर आएगा बदलता मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राँची, २५ अक्टूबर। झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है और अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, २५ अक्टूबर से ३० अक्टूबर तक की अवधि में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली चमकने की भी आशंका है।

आज के दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। कल २६ अक्टूबर को भी उत्तर-पूर्वी इलाकों के अलावा राज्य के अधिकांश भागों में हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि पश्चिमी झारखंड के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

२७ अक्टूबर को दक्षिणी झारखंड के जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में मेघ गर्जन और हल्की वर्षा की संभावना है। २८ अक्टूबर को फिर से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। २९ और ३० अक्टूबर को स्थिति में और बदलाव आने का अनुमान है, जब अधिकांश इलाकों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

राजधानी रांची में भी मौसम के बदलते मिजाज का असर दिखेगा। आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। कल २६ अक्टूबर को सुबह मध्यम कोहरा रह सकता है। २७ और २८ अक्टूबर को दिन भर बादल छाए रहने और एक या दो बार हल्की बारिश की संभावना है। २९ अक्टूबर को बादल छाए रहने के साथ गरज और मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि ३० अक्टूबर को सुबह कोहरे के बाद मौसम साफ होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें