दुमका के मलूटी में पेड़ से लटका युवक का सिर मिला, धड़ जमीन पर गिरा हुआ मिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुमका । जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित मलूटी पंचायत भवन के समीप एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहाँ एक पेड़ से एक युवक का सिर लटका हुआ मिला है, जबकि उसका धड़ ज़मीन पर गिरा पाया गया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या और हत्या के सभी कोणों से इस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन शव के चेहरे या कपड़ों से अभी तक किसी ने भी पहचान नहीं की जा सकी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दृश्य अत्यंत भयावह और दुखद है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन जाँच जारी रखी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें