झारखंड भाजपा में फेरबदल: आदित्य साहू बने कार्यकारी अध्यक्ष, रविंद्र राय मुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची । भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड इकाई में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय को इस पद से मुक्त कर दिया गया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में थे। आदित्य साहू के नाम की भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चर्चा हो रही थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा है।
गौरतलब है कि रविंद्र राय को विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इस नए बदलाव के बाद अब पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, पार्टी संगठन के स्तर पर जिला इकाइयों का चुनाव अभी पूरा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें