रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को ‘बेहद बुद्धिमान नेता’ बताया, भारत-रूस संबंधों की की प्रशंसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें “दुनिया के सबसे बुद्धिमान नेताओं में से एक” बताया है। सोची में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब के एक सत्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी सबसे पहले हमेशा अपने देश के हितों के बारे में सोचते हैं। रूसी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों पर जोर देते हुए कहा, “लगभग 15 साल पहले हमने विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी और यह आज भी हमारे संबंधों को सबसे अच्छी तरह परिभाषित करती है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस साल के अंत में उनकी भारत यात्रा की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी टैरिफ और भारत की ऊर्जा जरूरतों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देता है, तो उसे करीब 9 से 10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि पीएम मोदी किसी भी विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और भारत की गरिमा तथा रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें