रांची में महिला पर पति की मारपीट का मामला थाना पहुंचा, दहेज उत्पीड़न के आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। राजधानी रांची के पंडारा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा की गई मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रेनू देवी ने अपने पति अभिषेक यादव पर लगातार मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2012 में हुई शादी के बाद से ही उनके पति द्वारा दहेज की मांग की जाती रही और मांग पूरी न होने पर मारपीट व गाली-गलौज की घटनाएं बढ़ गईं। रेनू ने बताया कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में देर रात घर लौटते हैं और बिना किसी वजह उनके साथ मारपीट करते हैं। मामला तब सामने आया जब मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता और भाई के साथ थाना पहुंची। परिवार ने पुलिस से महिला व उसके तीन बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पंडारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के परिवार के राजनीतिक रसूख वाला होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें