सहायक अधिकारी के रूप में ठगी: रेलवे कर्मचारी की रिटायरमेंट की पूंजी 22.15 लाख का गबन, पुलिस को कार्यालय की मिलीभगत का शक

धनबाद। धनबाद रेल मंडल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से साइबर ठगों ने उनकी रिटायरमेंट राशि के 22.15 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में रेलवे कार्यालय के किसी कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है। पीड़ित सत्यपाल खेंद्रिया धनबाद रेल मंडल के ऑपरेटिंग विभाग से 31 अक्टूबर को ही … Read more

गिरिडीह में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

गिरिडीह,। गिरिडीह जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान परिवहन विभाग के निर्देशानुसार एनएच-114ए (गिरिडीह-डुमरी मार्ग) पर आयोजित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) और मोटर यान निरीक्षक की संयुक्त टीम ने वाहन चालकों को “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा … Read more

मॉडल कॉलेज राजमहल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई, महापुरुषों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि

राजमहल । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों की सफाई और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस … Read more

रांची : कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, मांडर पुलिस ने ट्रक से 13,400 बोतलें पकड़ी

रांची।  मांडर पुलिस ने रांची-कुड़ू रोड से कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ एक ट्रक को इंटरसेप्ट किया है। इस कार्रवाई में 13,400 बोतल फेंसाडाइल कफ सिरप बरामद की गई हैं, जिन्हें तस्करों ने चावल की 134 बोरियों में छिपाकर रखा था। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से मिली … Read more

#हजारीबाग : प्रसव के दौरान बेड से गिरी महिला की मौत, जच्चा-बच्चा दोनों नहीं बचे; अस्पताल में लापरवाही के आरोप

हजारीबाग । शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला के बेड से गिरने की घटना में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती … Read more

लोहरदगा में फुटबॉल का महाकुंभ, ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ का आज से आगाज

लोहरदगा, 03 नवंबर। झारखंड के लोहरदगा जिले में फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल टूर्नामेंट के अनुरूप आयोजित की जा रही ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ की शुरुआत आज यानी 3 नवंबर से ऐतिहासिक नदिया ग्राउंड में होगी। यह टूर्नामेंट जिला फुटबॉल संघ के … Read more

बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से तीन नाबालिगों की सुरक्षा, मानव तस्करी से बचाई गईं दो लड़कियां और एक लड़का रेस्क्यू

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, बरहरवा। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सक्रियता से तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के हुए दो अलग-अलग अभियानों में आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग लड़कियों और एक नाबालिग लड़के को बरामद किया। पहली घटना … Read more

राजमहल, राधानगर और तीनपहाड़ में ‘Run for Unity’ का आयोजन ,पुलिस की अगुवाई में युवाओं ने दौड़ लगाई, गूंजा एकता का संदेश

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता। उधवा/राजमहल/तीनपहाड़, 31 अक्तूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों राजमहल, राधानगर और तीनपहाड़  में “Run for Unity” (एकता दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। देश की एकता और अखंडता के प्रतीक पटेल की जयंती पर पुलिस प्रशासन ने नागरिकों के साथ कदम … Read more

झारखंड में 1 नवंबर तक जारी रहेगी बारिश, 2 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

रांची । चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के प्रभाव के कारण झारखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 1 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 2 नवंबर के बाद मौसम साफ होने और ठंड … Read more

6 साल में 4 करोड़ नए रोजगार सृजित — नीति आयोग की रिपोर्ट में दावा

संथाल हुल एक्सप्रेस नई दिल्ली।भारत में रोजगार के मोर्चे पर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। नीति आयोग की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के सेवा क्षेत्र ने बीते 6 वर्षों में कुल 4 करोड़ नए रोजगार उपलब्ध कराए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेवा क्षेत्र न सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, … Read more