मॉडल कॉलेज राजमहल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई, महापुरुषों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजमहल । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों की सफाई और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने राजमहल स्थित वीर सिदो-कान्हू मुर्मू और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की और उन्हें पुष्पमालाओं से सजाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने समाज में स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और सेवा भावना का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमजान अली और डॉ. अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दर्जनों एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘एकता में शक्ति है के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल सहित सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें