छठ पर्व को लेकर राजमहल थाना प्रभारी सक्रिय, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों और घाटों पर विशेष निगरानी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता | राजमहल

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजमहल में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह तैयार है । श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सोमवार सुबह से लेकर शाम तक  स्वयं क्षेत्र भ्रमण पर निकले और प्रमुख छठ घाटों व मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ कहा कि छठ पर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

वाहन यातायात पर विशेष निगरानी

थाना प्रभारी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों पर जाम या अव्यवस्था न हो। इसके लिए गश्ती दलों को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है और चेकिंग प्वाइंट्स को अलर्ट किया गया है।

घाटों पर सुरक्षा और सफाई व्यवस्था की समीक्षा

अंसारी ने राजमहल गंगा घाट, सिंघी दालान घाट समेत अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, फिसलन रहित सीढ़ियाँ, और पानी के बढ़ते स्तर पर चौकसी बरती जाए।
नगर परिषद कर्मियों को घाटों की सफाई और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की कि छठ पर्व शांति, अनुशासन और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा श्रद्धालु प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया है सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया  जाएगा जिसको लेकर   सड़क पर अनावश्यक भीड़ न लगाएँ और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। राजमहल थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों, निगरानी वाहनों और पेट्रोलिंग टीमों के जरिए स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें