झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन

JSSC-CGL समेत 22 परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित और 17 की CID जांच; परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति रांची। झारखंड में सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई विशेष कैबिनेट … Read more

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गोड्डा | संवाददाता : शिवम् गोस्वामी गोड्डा। जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी बैठक की। बैठक में जिले के दोनों अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने … Read more

सुंदरपहाड़ी से चोरी ट्रैक्टर-ट्रेलर का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चोरी गया महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद, वाहन चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी सुंदरपहाड़ी। संवाददाता—शिवम् गोस्वामी। गोड्डा जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रेलर मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गया … Read more

मां दुर्गा प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का शुभारंभ, क्षेत्र में रोजगार की बढ़ी उम्मीद, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

स्थान : मेहरमासंवाददाता : शिवम् गोस्वामी मेहरमा प्रखंड की सीमा से सटे बाराहाट में रविवार को आधुनिक निर्माण सामग्री के उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मां दुर्गा प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित … Read more

चांदपुर मौजा पहुंचे भाजपा नेता बद्री प्रसाद भगत, रैयतों की सुनीं समस्याएं

निजी जमीन पर सड़क निर्माण का मामला, अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का दिलाया भरोसा मेहरमा। मेहरमा प्रखंड की मालप्रतापपुर पंचायत अंतर्गत चांदपुर मौजा में निजी जमीन पर कथित रूप से बिना पूर्व सूचना सड़क निर्माण कराए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को महागामा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता बद्री प्रसाद … Read more

रिश्वत लेते SBI शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ दबोचा

गोड्डा। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के गोड्डा जिले स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की दुमरिया शाखा के शाखा प्रबंधक को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपी को 77 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी शाखा प्रबंधक … Read more

गोड्डा पुलिस प्रशासन को मिली नई धार, नए एसडीपीओ ने संभाली जिम्मेदारी

गोड्डा | संवाददाता – शिवम् गोस्वामी गोड्डा जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिली है। गोड्डा अनुमंडल के नए एसडीपीओ आकाश भारद्वाज तथा महागामा अनुमंडल के नए एसडीपीओ वरुण रजक ने पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। दोनों अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग … Read more

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 201 डीएसपी और एसडीपीओ का तबादला

सेंट्रल डैक्स संथाल हूल एक्सप्रेस  झारखंड में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने 201 डीएसपी और एसडीपीओ के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। लंबे समय से लंबित ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया के तहत कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसमें रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग, … Read more

रजौन में पिछले एक माह से खराब पड़े चापाकल हुए ठीक

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता खबर का असर गोड्डा : मेहरमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनकुड़िया पंचायत के रजौन में विगत एक माह से खराब पड़े चापाकल को बुधवार को दुरुस्त कर दिया गया। इस चापाकल के खराब रहने के कारण स्थानीय आदिवासी समुदाय को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को मजबूरन गंदे … Read more

गोड्डा में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

संथाल हूल एक्सप्रेस गोड्डा झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत हो गई। घटना केडोबाजार स्थित एक हेल्थ सेंटर में हुई, जहां आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की महिला का इलाज चल रहा था। मौत की खबर फैलते ही इलाके में … Read more