बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ने नितिन नबीन को दी बधाई, नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात डिजिटल डेस्कनई दिल्ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने आज नई दिल्ली में पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

इस मुलाकात को झारखंड सहित संगठनात्मक स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें