कांग्रेस देश की ‘ओरिजिनल वोट चोर’ पार्टी—भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का तीखा हमला डिजिटल डेस्करांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का नहीं, बल्कि वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भाजपा चुनाव जीतती है, कांग्रेस और उसका पूरा विपक्ष चुनाव आयोग, ईवीएम और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगता है, लेकिन जब वही विपक्ष चुनाव जीतता है तो उसे लोकतंत्र की जीत बताने में देर नहीं लगती।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आज़ादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के चयन की प्रक्रिया ही कांग्रेस की वोट-चोरी मानसिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्षों के मतदान में सरदार वल्लभभाई पटेल को 28 वोट और जवाहरलाल नेहरू को मात्र 2 वोट मिले थे, इसके बावजूद लोकतांत्रिक … Read more

बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ने नितिन नबीन को दी बधाई, नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात डिजिटल डेस्कनई दिल्ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने आज नई दिल्ली में पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात को झारखंड सहित संगठनात्मक स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की दिशा … Read more

राज्यसभा में चुनाव सुधार पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने रखे अहम विचार, कहा—11 वर्षों से लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत कर रही मोदी सरकार डिजिटल डेस्कनई दिल्ली। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने आज राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चल रही चर्चा में भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया।

डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार की प्रक्रिया लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करती है और मतदाता सूची का पुनरीक्षण उसी तरह आवश्यक है, जैसे घरों … Read more

ओबीसी छात्रवृत्ति व 15वें वित्त आयोग की राशि को लेकर हेमंत सरकार पर जिम्मेदारी तय, बाबूलाल मरांडी का आरोप डिजिटल डेस्करांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति और 15वें वित्त आयोग की केंद्रीय बकाया राशि को लेकर हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनके नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक तथा केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात कर झारखंड से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश शामिल थे। वहीं, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात के दौरान झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडे भी उपस्थित रहीं। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा … Read more

धान अधिप्राप्ति योजना में गुमला जिले में भारी अनियमितता का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से FIR व कड़ी कार्रवाई की मांग

डिजिटल डेस्क रांची। झारखंड में कृषक हित के लिए चलाई जा रही धान अधिप्राप्ति योजना के तहत गुमला जिले में धान खरीददारी में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। इस संबंध में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों … Read more

दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल डेस्क

अदीस अबाबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंच गए हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी का इथियोपिया का पहला आधिकारिक दौरा है, जिसे भारत–इथियोपिया संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अदीस अबाबा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का … Read more

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर लोजपा नेता प्रेम सिंह से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, चतरा में दहशत डिजिटल डेस्क

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब चर्चित समाजसेवी एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से जुड़े कद्दावर नेता प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर कथित रूप से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की सूचना सामने … Read more

नौकरी न छोड़ने पर प्रेमी ने महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या, फिर खुद की ली जान डिजिटल डेस्क

पूर्वी सिंहभूम। जिले के पोटका थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नवनियुक्त 21 वर्षीय महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की उसके प्रेमी गणेश माझी ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह … Read more

महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार डिजिटल डेस्क

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह गादी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त … Read more

एक गोली से हो जाएगा एंडोस्कोपी टेस्ट, पेट में अब नहीं डालना होगा तार

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी और क्रांतिकारी उपलब्धि सामने आई है। अब पेट और आंतों की जांच के लिए मरीजों को दर्दनाक एंडोस्कोपी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी विशेष माइक्रोडिवाइस (गोलीनुमा उपकरण) विकसित की है, जिससे केवल एक गोली निगलकर एंडोस्कोपी जैसी … Read more