सांसद सुखदेव भगत का दावा: “इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, एग्जिट पोल पर नहीं है भरोसा”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोहरदगा,। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को “सत्ताधारी दलों को खुश करने का प्रोपेगैंडा” बताया।

सांसद भगत ने कहा, “मुझे एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है, मैं एग्जैक्ट पोल पर विश्वास करता हूं, जो 14 नवंबर को आएगा।” उन्होंने मीडिया संस्थाओं पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में झूठी खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे में एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

भगत ने बताया कि वे स्वयं बिहार में चुनाव प्रचार में शामिल हुए थे और उनका मानना है कि इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। उनके अनुसार, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें