सांसद सुखदेव भगत का दावा: “इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, एग्जिट पोल पर नहीं है भरोसा”

लोहरदगा,। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को “सत्ताधारी दलों को खुश करने का प्रोपेगैंडा” बताया। सांसद भगत ने कहा, “मुझे एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है, मैं एग्जैक्ट पोल पर विश्वास … Read more

#पलामू: मेडिकल कॉलेज में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से एडमिशन का मामला, दो छात्र फरार

पलामू। पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश लेने का मामला सामने आया है। सामान्य वर्ग के दो छात्र-छात्राओं ने ओबीसी श्रेणी का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर एडमिशन लेने का प्रयास किया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, दोनों छात्रों के जाति प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन जांच करने पर … Read more

सीबीआई ने पोस्टल असिस्टेंट और इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया

सरायकेला । सीबीआई ने सरायकेला पोस्ट ऑफिस के एक पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टल इंस्पेक्टर को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह दोनों अधिकारी रंजन दास से ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर नियुक्ति के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने … Read more

गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, जामताड़ा के साइबर सरगना समेत पांच ठग गिरफ्तार

गिरिडीह । गिरिडीह जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा के मुख्य सरगना सहित पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी ऐप के जरिए लोगों को ठगता था। पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि बगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास साइबर ठग सक्रिय हैं। … Read more

झारखंड में कड़ाके की ठंड, अगले तीन दिन तक जारी रहेगी शीतलहर

रांची,। झारखंड में पारे में भारी गिरावट ने सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया है। बुधवार को गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग ने पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए … Read more

#रांची: भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की टिकट दरें जारी, 1200 से 12,000 रुपये तक होंगे दाम

रांची, 13 नवंबर। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच के टिकटों की दरें घोषित कर दी गई हैं। टिकटों की कीमत 1200 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक रखी गई है। जेएससीए प्रबंधन के अनुसार, ईस्ट और वेस्ट हिल एरिया के टिकट 1200 रुपये … Read more

भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए JSCA ने जारी की टिकट वितरण और बिक्री संबंधी गाइडलाइन

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची/जमशेदपुर, 12 नवम्बर 2025 :झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने 30 नवंबर 2025 को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के पहले वनडे मैच के लिए टिकट वितरण और बिक्री संबंधी विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में JSCA की ओर से एक … Read more

राज कुसुम फाउंडेशन संस्था के सौजन्य से आयोजित राज कुसुम गरिमा सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 13 नवंबर को

दिल्ली विकास मिश्र राज कुसुम फाउंडेशन संस्था के सौजन्य से आयोजित राज कुसुम गरिमा सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 13 नवंबर को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की संयोजिका लोकप्रिय कवयित्री प्रीति त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि ये कार्यक्रम उनकी माता जी की स्मृति में आज उनके जन्मदिन … Read more

दिल्ली: दो दशक में दहल चुकी है राजधानी, 1997 से 2025 तक 10 बड़े धमाकों ने छोड़ी दहशत की लकीर

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क नई दिल्ली, 13 नवम्बर :देश की राजधानी दिल्ली, जो लोकतंत्र का दिल मानी जाती है, पिछले दो दशकों में बार-बार आतंकियों के निशाने पर रही है। 1997 के लाजपत नगर ब्लास्ट से लेकर 2025 के लाल किला विस्फोट तक, दिल्ली ने आतंक की वह विभीषिका झेली है जिसने न केवल लोगों … Read more

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटे धर्मेंद्र, परिवार ने कहा—‘वह आप सबको बहुत प्यार करते हैं’

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हुई स्वास्थ्य समस्या और अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिन बाद बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। 89 वर्षीय अभिनेता अब अपने घर पर डॉक्टर्स की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर चल … Read more