राज कुसुम फाउंडेशन संस्था के सौजन्य से आयोजित राज कुसुम गरिमा सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 13 नवंबर को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिल्ली विकास मिश्र

राज कुसुम फाउंडेशन संस्था के सौजन्य से आयोजित राज कुसुम गरिमा सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 13 नवंबर को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की संयोजिका लोकप्रिय कवयित्री प्रीति त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि ये कार्यक्रम उनकी माता जी की स्मृति में आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रथम राज कुसुम गरिमा सम्मान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री एवं संचालिका डॉ कीर्ति काले जी को दिया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज शर्मा, वरिष्ठ गीतकार एवं लेखक एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आजतक
माला गुलाटी,सुप्रसिद्ध व्यवसायी एवं राजनेता शामिल होगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषि कुमार शर्मा, पूर्व उपसचिव, हिंदी अकादमी, दिल्ली,मंगल नसीम जी वरिष्ठ शायर, रश्मि गुप्ता, शिक्षाविद् एवं प्राचार्य डी ए वी पब्लिक स्कूल शामिल होगी।
कवियों के रूप में वरिष्ठ कवि राजेश चेतन, वरिष्ठ डॉ कीर्ति काले, हास्य कवि दीपक गुप्ता, अंजू जैन मनवीर मधुर, संदीप शजर शामिल होगे।प्रीति त्रिपाठी ने बताया और भी अनेक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं के लोगो को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।प्रीति त्रिपाठी जी स्वयं एक लोकप्रिय कवयित्री एवं संचालिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें