गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, जामताड़ा के साइबर सरगना समेत पांच ठग गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह । गिरिडीह जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा के मुख्य सरगना सहित पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी ऐप के जरिए लोगों को ठगता था।

पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि बगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास साइबर ठग सक्रिय हैं। साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर अफताब अंसारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मोडस ऑपरेंडी:

· फर्जी एप्लिकेशन भेजना – ‘एसबीआई क्रेडिट कार्ड अपडेट’, ‘आरटीओ ई-चलान’, ‘पीएम किसान योजना’
· खुद को बैंक अधिकारी बताकर केवाईसी अपडेट के नाम पर ओटीपी हासिल करना
· पीड़ितों के खातों से रकम निकालना

पुलिस ने 12 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए हैं। एएसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि गिरिडीह पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें