मासिक समीक्षा सह क्लस्टर बैठक में टीकाकरण व संस्थागत प्रसव पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें






संदिग्ध रोगियों की पहचान के लिए घर-घर अभियान चलाने का सहियाओं को निर्देश



संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता




तालझारी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़ा दुर्गापुर में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक सह क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीएचओ विजय हेंब्रम ने की। इसमें आम एवं बड़ा दुर्गापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों की सहिया, सहिया साथी, एमपीडब्ल्यू, एएनएम एवं बीटीटी ने भाग लिया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। विशेष रूप से लेफ्ट आउट, ड्रॉप आउट, जीरो डोज, पूर्ण टीकाकरण एवं कुल टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा करते हुए शत-प्रतिशत पात्र बच्चों को नियमित टीकाकरण से जोड़ने पर जोर दिया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर प्रसव पूर्व चार आवश्यक जांच एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया। सीएचओ ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में आगामी 01 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक चलने वाले एकीकृत संदिग्ध रोगी खोज अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। सहियाओं को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर संदिग्ध रोगियों की पहचान करने तथा आवश्यक जानकारी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान होने पर आरडीके से जांच कराने को कहा गया, ताकि संभावित रोगियों की समय पर पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सके। बैठक के अंत में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सीएचओ विजय हेंब्रम, एएनएम दरोथी सोरेन, एमपीडब्ल्यू मदन कुमार एवं सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें