👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनियंत्रित कार पानी में गिरी,खिड़की से निकलकर लोगों ने बचाई जान




संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

मंडरो। सोमवार को बाबुपुर-बाखरपुर मुख्य सड़क पर महंथ बाबा स्थान से पहले एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी लोग कार की खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकलने में मदद की। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे पानी जमा रहने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरा। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

Leave a Comment

और पढ़ें