नेपाल की बाढ़ पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को प्राकृतिक घटनाओं के प्रति सजग रहने का संदेश
साहिबगंज:-साहिबगंज महाविद्यालय के रमन विज्ञान भवन में भूगोल विभाग की ओर से नवनियुक्त प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद हसनैन ने अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ हसनैन ने प्राचार्य की शैक्षणिक एवं सामाजिक उपलब्धियों से विद्यार्थियों को परिचित कराया।अपने संबोधन में डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि भूगोल सदैव उनका प्रिय विषय रहा है और वे इसी महाविद्यालय में पूर्व में भूगोल विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।कार्यक्रम में नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका पर विशेष व्याख्यान हुआ। डॉ हसनैन एवं प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह ने हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, बाढ़ के संभावित कारणों और इसके निचले क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की।उन्होंने विद्यार्थियों से प्राकृतिक घटनाओं, पर्यावरणीय बदलाव और जलवायु परिवर्तन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने व प्रकृति के प्रति जिज्ञासु एवं संवेदनशील बने रहने का आह्वान किया। मौके पर रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, भूगोल विभाग के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।









