रामगढ़ में सड़क जाम के दौरान पुलिस कार्रवाई में व्यक्ति घायल, थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप

रामगढ़। भुरकुंडा मेन रोड पर सड़क जाम के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई में अतुल कुमार सिंह नामक व्यक्ति के सिर में चोट आई है, जिन्हें सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता मौके पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम हटाने के दौरान थाना प्रभारी और अतुल कुमार … Read more

सहायक अधिकारी के रूप में ठगी: रेलवे कर्मचारी की रिटायरमेंट की पूंजी 22.15 लाख का गबन, पुलिस को कार्यालय की मिलीभगत का शक

धनबाद। धनबाद रेल मंडल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से साइबर ठगों ने उनकी रिटायरमेंट राशि के 22.15 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में रेलवे कार्यालय के किसी कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है। पीड़ित सत्यपाल खेंद्रिया धनबाद रेल मंडल के ऑपरेटिंग विभाग से 31 अक्टूबर को ही … Read more

हेमंत कैबिनेट ने 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी, मांडर-चान्हो के लिए 236 करोड़ की कैंबो मेगा लिफ्ट परियोजना स्वीकृत

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सोमवार को 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें मांडर और चान्हो क्षेत्र के 14 गांवों के लिए 236 करोड़ 20 लाख 81 हजार रुपये की कैंबो मेगा लिफ्ट परियोजना शामिल है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि यह राज्य की … Read more

झारखंड में नक्सल हिंसा के पीड़ितों के परिवारों को 10 साल बाद मिलेगा मुआवजा

रांची, 04 नवंबर। झारखंड सरकार ने नक्सल हिंसा में मारे गए पांच लोगों के परिवारों को लगभग दस साल बाद मुआवजा देने का आदेश जारी किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि इन पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही एक-एक लाख रुपये का मुआवजा वितरित … Read more

साहित्य व समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विकास मिश्र इंटरनेशनल पैन्स ऑफ कॉन्शियन्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

नई दिल्ली/सुल्तानपुर। साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे सुप्रसिद्ध कवि व पत्रकार विकास मिश्र को इंटरनेशनल पैन्स ऑफ कॉन्शियन्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नेशनल अवॉर्ड समिति द्वारा उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी लेखनी और कर्म के माध्यम से समाज में … Read more

मॉडल कॉलेज राजमहल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई, महापुरुषों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि

राजमहल । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों की सफाई और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस … Read more

रांची : कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, मांडर पुलिस ने ट्रक से 13,400 बोतलें पकड़ी

रांची।  मांडर पुलिस ने रांची-कुड़ू रोड से कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ एक ट्रक को इंटरसेप्ट किया है। इस कार्रवाई में 13,400 बोतल फेंसाडाइल कफ सिरप बरामद की गई हैं, जिन्हें तस्करों ने चावल की 134 बोरियों में छिपाकर रखा था। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से मिली … Read more

#हजारीबाग : प्रसव के दौरान बेड से गिरी महिला की मौत, जच्चा-बच्चा दोनों नहीं बचे; अस्पताल में लापरवाही के आरोप

हजारीबाग । शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला के बेड से गिरने की घटना में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती … Read more

लोहरदगा में फुटबॉल का महाकुंभ, ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ का आज से आगाज

लोहरदगा, 03 नवंबर। झारखंड के लोहरदगा जिले में फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल टूर्नामेंट के अनुरूप आयोजित की जा रही ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ की शुरुआत आज यानी 3 नवंबर से ऐतिहासिक नदिया ग्राउंड में होगी। यह टूर्नामेंट जिला फुटबॉल संघ के … Read more

प्रधानमंत्री मोदी ने आरा में जनसभा को संबोधित किया, बिहार में एनडीए की जीत का किया दावा

आरा/बिहार  02 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों के जोश को एनडीए की जीत की “गारंटी” बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, … Read more