हेमंत कैबिनेट ने 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी, मांडर-चान्हो के लिए 236 करोड़ की कैंबो मेगा लिफ्ट परियोजना स्वीकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सोमवार को 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें मांडर और चान्हो क्षेत्र के 14 गांवों के लिए 236 करोड़ 20 लाख 81 हजार रुपये की कैंबो मेगा लिफ्ट परियोजना शामिल है।

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि यह राज्य की तीसरी मेगा लिफ्ट परियोजना होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा में महत्वपूर्ण सहूलियत मिलेगी।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय:

· कैंबो मेगा लिफ्ट परियोजना: 236.2081 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होगी
· अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को राहत: सलिमा टेटे और निक्की प्रधान को आवंटित भूखंड के निबंधन और मुद्रांक शुल्क में छूट
· आवास योजना: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना में आवास निर्माण राशि 1.3 लाख से बढ़ाकर 2 लाख की गई, 2400 आवासों का लक्ष्य
· घाटशिला उपचुनाव: 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति
· पेंशन व्यवस्था: राजकीय अभियंत्रण पॉलिटेकनिक कॉलेज के 1 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियों को पुनरीक्षित पेंशन
· सरकारी उड़ान योजना: वर्तमान हेलीकॉप्टर सेवा को छह माह का विस्तार

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कैंबो मेगा लिफ्ट परियोजना को क्षेत्र के किसानों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि इससे किसानों को फसल सिंचाई में सहूलियत होगी।

इसके अलावा कैबिनेट ने डॉ. रंजीत प्रसाद, इटकी आरोग्यशाला के वाहन दुरुपयोग मामले में संशोधित दंड और षष्ठम विधानसभा के तृतीय मानसून सत्र के समापन की भी स्वीकृति प्रदान की।

Leave a Comment

और पढ़ें