जमशेदपुर में चोरों का बड़ा हमला, सोते समय लूटे पांच लाख के जेवर और नकद

जमशेदपुर। शहर के गोलमुरी इलाके में चोरों ने एक परिवार को गहरी नींद में सोते हुए लूट लिया। बजरंगनगर स्थित स्वर्गीय गणेश शर्मा के घर में घुसे चोरों ने पाँच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात, नकदी और पाँच मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। यह घटना रात एक बजकर तीस मिनट से चार … Read more

लातेहार में कोयला साइडिंग पर बदमाशों ने चलाई गोलियाँ, एक व्यक्ति घायल; राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

लातेहार। जिले में एक बार फिर अपराधियों ने हिंसक वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दी है। रविवार रात करीब 11:45 बजे टोरी रेलवे कोल साइडिंग पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब हुई जब एनटीपीसी का कोयला केरेडारी से टोरी साइडिंग … Read more

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली रवाना, पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार शाम अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी हैं। यह दौरा अचानक तय किया गया और पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सरकार की तरफ से इस दौरे के मकसद को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया … Read more

हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, विजय प्रताप सिंह गिरफ्तार

हजारीबाग। भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो (एसीबी) ने हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है, इससे पहले निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया था। जांच में … Read more

रांची के कुसाई कॉलोनी में दिनदहाड़े फायरिंग, गैंग वॉर से माहौल तनावपूर्ण

रांची। राजधानी के डोरंडा इलाके में रविवार को एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। कुसाई कॉलोनी स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट में हुई इस फायरिंग में अमन साहू गैंग और कोयलांचल शांति सेना के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर सामने आई है। यह वारदात आकाश राय उर्फ मोनू … Read more

कोडरमा में बस पलटने से 11 सवार घायल, तीन की हालत गंभीर

कोडरमा। जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बस के पलटने से गंभीर सड़क हादसा हो गया। अंगार मोड़ के पास हुई इस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे तब हुआ जब सतगांवां से रांची जा … Read more

पलामू में एक दिन में चार हत्याओं ने मचाई सनसनी, गांवों में मातम का माहौल

पलामू। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हत्या और संदिग्ध मौतों की लगातार चार घटनाओं ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पांकी, चैनपुर और पाटन थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों ने ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला दी है। पिता ने बेटे की गला रेतकर हत्या की पांकीथाना क्षेत्र के रतनपुर गांव … Read more

झरिया में हवलदार की पिटाई के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, चार महिलाएं भी शामिल

झरिया। पुलिस टीझीओपी पर हुए हमले और हवलदार की पिटाई के मामले में झरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब शनिवार को बस्ताकोला टीझीओपी में एक विवाद के … Read more

बोकारो की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी लापता, पुलिस जांच में जुटी

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड की पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता हैं। बताया जाता है कि गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे घर लौटीं और उसके कुछ समय बाद पुनः कहीं बाहर गईं, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। सपना कुमारी … Read more

ईडी ने जीएसटी धोखाधड़ी मामले में 15.41 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की

रांची/कोलकाता,  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची जोनल कार्यालय के तहत एक बड़े पैमाने पर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर 2025 को कोलकाता और हावड़ा में अमित गुप्ता और उसके सहयोगियों की 10 अचल संपत्तियों को 15.41 करोड़ रुपये की कीमत से अनंतिम रूप से कुर्क कर … Read more