रांची के इन इलाकों में आज 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में आज करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत बिजली नेटवर्क को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए एलटी एबी केबल लगाने का कार्य किया जाएगा।

इन इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी बिजली बंद

बिजली विभाग के अनुसार, प्लांडू और अरविंद मिल 11 केवी फीडर पर तकनीकी कार्य के कारण सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं:

  • प्लांडू
  • सरवल
  • जामचुआं
  • राजाउलातू
  • अरविंद मिल
  • सुभाष चौक
  • कोकर बाजार
  • आसपास के अन्य इलाके

जरूरी काम पहले ही निपटा लें

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए बिजली से जुड़े सभी आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। विभाग ने बताया कि तकनीकी कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें