सकरीगली–महाराजपुर के बीच डाउन लाइन पर यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन बंद, अप लाइन पर प्रतिबंधित गति से चल रहीं ट्रेनें
साहिबगंज। साहिबगंज–बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशन के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। पूर्व रेलवे के अनुसार प्रभावित हिस्से में डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों का परिचालन निलंबित है, जबकि अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन प्रतिबंधित गति से जारी है।
रेलवे ने बताया कि प्रभावित स्थल पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बहाली का कार्य चौबीसों घंटे युद्धस्तर पर चल रहा है, ताकि रेल परिचालन को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
1 अक्टूबर को एक ट्रेन रद्द
रेलवे के अनुसार 1 अक्टूबर को 63073 रामपुरहाट–साहिबगंज मेमू रद्द रहेगी।
2 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द
2 अक्टूबर को निम्न ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा—
– 63402 मालदा टाउन–साहिबगंज मेमू
– 63421 आजिमगंज–साहिबगंज मेमू
– 63411 साहिबगंज–भागलपुर मेमू
– 63063 बर्द्धमान–साहिबगंज मेमू
– 53411 बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर
– 13427 हावड़ा–साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस
– 63405 रामपुरहाट–साहिबगंज मेमू
– 63073 रामपुरहाट–साहिबगंज मेमू
– 63401 साहिबगंज–मालदा टाउन मेमू
– 63422 साहिबगंज–आजिमगंज मेमू
– 63412 भागलपुर–साहिबगंज मेमू
– 63064 साहिबगंज–बर्द्धमान मेमू
– 53412 साहिबगंज–बरहरवा पैसेंजर
– 63074 साहिबगंज–रामपुरहाट मेमू
– 13428 साहिबगंज–हावड़ा एक्सप्रेस
– 63406 साहिबगंज–रामपुरहाट मेमू
– 53408 जमालपुर–रामपुरहाट पैसेंजर
कई ट्रेनों के बदले गए मार्ग
13106 बलिया–सियालदह एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को तथा 13020 काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को मुंगेर–भागलपुर–बांका–देवघर–जसीडीह बाईपास होकर चलेगी। इन ट्रेनों का ठहराव भागलपुर और देवघर में रहेगा।
15657 दिल्ली–कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 1 अक्टूबर तथा 15734 भटिंडा–बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस 30 सितंबर को जमालपुर–मुंगेर–कटिहार होकर चलेगी।
13024 गया–हावड़ा एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को किऊल–झाझा–आसनसोल होकर चलेगी।
वहीं 13404 भागलपुर–रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर–हावड़ा एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को भागलपुर–दुमका–रामपुरहाट होकर संचालित होंगी।
कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में समाप्त और वहीं से शुरू होंगी
53029 आजिमगंज–भागलपुर पैसेंजर 1 और 2 अक्टूबर को बरहरवा में समाप्त होगी।
13410 किऊल–मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को साहिबगंज में समाप्त होगी, जबकि 13409 मालदा टाउन–किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस साहिबगंज से शुरू होगी।
53403 रामपुरहाट–गया पैसेंजर 2 अक्टूबर को जमालपुर से शुरू होगी, जबकि 53030 भागलपुर–आजिमगंज पैसेंजर बरहरवा से चलेगी।
इसके अलावा साहिबगंज–भागलपुर के बीच दो पैसेंजर ट्रेनें साहिबगंज से सुबह 10:20 बजे और शाम 5:00 बजे रवाना होंगी और भागलपुर से वापस लौटेंगी।
रेलवे ने कहा है कि प्रभावित रेलखंड पर बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार कार्य में जुटे हैं और सामान्य रेल परिचालन जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।









