संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
गोड्डा: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गोड्डा के प्रसिद्ध कालीपीठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित आश्रम में रह रहे बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ काफी समय बिताया।
इस दौरान आश्रम के बच्चों ने बाबूलाल मरांडी से उनकी शिक्षा, राजनीतिक जीवन और व्यक्तिगत अनुभवों से जुड़े कई सवाल पूछे। उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। साथ ही बच्चों को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सबसे छोटी बच्ची को गोद में लेकर दुलारा
आश्रम में मौजूद सबसे छोटी बच्ची से मुलाकात के दौरान बाबूलाल मरांडी ने उसे अपनी गोद में लेकर दुलार किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आश्रम में मिल रही देखभाल एवं शिक्षा की जानकारी ली।
बताया गया कि आश्रम का संचालन वर्ष 2005 से वंदना दुबे द्वारा किया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने आश्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके शिक्षा एवं भविष्य से जुड़े प्रयासों की सराहना की।









