रांची के कुसाई कॉलोनी में दिनदहाड़े फायरिंग, गैंग वॉर से माहौल तनावपूर्ण

रांची। राजधानी के डोरंडा इलाके में रविवार को एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। कुसाई कॉलोनी स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट में हुई इस फायरिंग में अमन साहू गैंग और कोयलांचल शांति सेना के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर सामने आई है।

यह वारदात आकाश राय उर्फ मोनू के घर पर हुई, जिसे अमन साहू गैंग का करीबी माना जाता है। घटना के बाद कोयलांचल शांति सेना ने इसकी जिम्मेदारी ली है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रंगदारी और कोयला कारोबार पर कब्जे को लेकर दोनों गुटों के बीच चल रहा विवाद अब खुली हिंसा में बदल गया है।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अपार्टमेंट के निवासी और आसपास के लोग इस हमले से सहम गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता तलाश रही है। गुटों के बीच बढ़ते तनाव ने पुलिस प्रशासन की चुनौतियाँ बढ़ा दी हैं।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment